Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपूर्व डीआईजी जगतराम जोशी बनें पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखंड में सदस्य

पूर्व डीआईजी जगतराम जोशी बनें पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखंड में सदस्य

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण एवं जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है और राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में कुमायूं मंडल के साफ सुथरी छवि वाले डीआईजी रहे जगतराम जोशी को सदस्य बनाया गया है और जगतराम जोशी ने गढ़वाल एवं कुमायूं क्षेत्र में आमजनता के साथ साथ विशेषकर बुजुर्ग लोगों के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विशेषकर घर घर पुलिस को पहुंचाकर जरूरतमंदों को राशन, दवाईयां, कपडे आदि वितरित किये गये ।

सचिव नितेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में गिरधर सिंह धर्मशक्तू, जगपाल सिंह बिष्ट, जगतराम जोशी व राजकुमार सिंह राघव को सदस्य पद के रूप में नियुक्ति दी गई है और इसके साथ ही जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण देहरादून में राजकिशोर सिंह फरस्वाण व सुनीलश्री पांथरी को सदस्य पद पर नियुक्ति दी गई है और कमला नेगी को जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण हल्द्वानी में सदस्य पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments