Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनपूर्व महंत रोहित गिरी पर स्कॉर्पियो लूट का आरोप, महिला ने डोईवाला...

पूर्व महंत रोहित गिरी पर स्कॉर्पियो लूट का आरोप, महिला ने डोईवाला कोतवाली में दी शिकायत; 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस पर न पहुंचने का आरोप

डोईवाला (देहरादून)। चंडी देवी मंदिर, हरिद्वार के पूर्व महंत रोहित गिरी और उसके साथी आदित्य चौहान के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दोनों ने हथियारों के दम पर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी लूट ली।

घटना गुरुवार रात 11:45 बजे की, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप

शिकायत के अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात करीब 11:45 बजे हुई। महिला ने दावा किया कि घटना के तुरंत बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद शुक्रवार को महिला खुद कोतवाली पहुंची और पूरी घटना की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।

मामले की जांच शुरू

कोतवाली पुलिस ने मामला गंभीर होने के चलते जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता, घटनास्थल की स्थिति और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments