Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व रायपुर ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा का निधन, नम आंखों से दी...

पूर्व रायपुर ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पूर्व रायपुर ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी, पूर्व रायपुर ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रधान रायपुर एवं भाजपा तपोवन मंडल की अध्यक्ष बीना बहुगणा (60 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। वह एक नवंबर से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थीं। बहुगुणा के निधन पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं राज्य आंदोलनकारी मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा को सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में विदाई दी। विधायक उमेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चांसलर जितेन्द्र जोशी, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना सहित कई लोग शामिल हुए।

देर शाम को महंत इंदिरेश अस्पताल में मौजूद विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत तपोवन मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि देकर शोक जताया। बीना बहुगुणा के पति राजेश बहुगुणा लॉ कालेज प्रेमनगर में प्रिंसिपल हैं। उनकी बेटी विभूति हिमाचल में जज हैं, जबकि बेटे नलिन बहुगुणा दून में रहते हैं। बीना बहुगुणा राज्य आंदोलन के समय बेहद सक्रिय रहीं और उन्होंने राज्य आंदोलन के समय कई धरना-प्रदर्शनों का नेतृत्व किया। राजनैतिक जीवन की शुरुआत नालापानी के प्रधान के रूप में हुई। वह निर्विरोध रायपुर ब्लॉक की प्रमुख चुनी गईं। उमेश शर्मा काऊ के साथ वह कांग्रेस में रहीं और 2016-17 में उन्हीं के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। वह तपोवन मंडल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहीं थीं। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, कांग्रेस नेता महेश जोशी ने भी शोक जताया। बीना बहुगुणा तपोवन एन्क्लेव आमवाला में घर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments