Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से राहत देगी तीरथ सरकार , जल्द...

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से राहत देगी तीरथ सरकार , जल्द कर सकती है वैट में कटौती का फैसला

देश में लगातार महंगाई की मार आम जनता झेल रही है वही देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर चुकी हैं उत्तराखंड में भी पेट्रोल की कीमतों में जबरदस्त उछाल है जिससे आम जनता परेशान है ऐसे में अब चुनाव पास आ रहे हैं तो प्रदेश की तीरथ रावत सरकार भी राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर ली जाने वाली वैट की दरों को कम कर सकती है  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऐसे संकेत दिए हैं। रामनगर के ढिकुली में भाजपा के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए ये संकेत दिए।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं। राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments