Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कल से चार दिवसीय गढ़वाल दौरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कल से चार दिवसीय गढ़वाल दौरा

कांग्रेस बेरोजगारी,महंगाई व ठप्प पड़े विकास व भ्रष्टाचार पर राज्य व्यापी आंदोलन चलाएगी
उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, चरम पर पहुंच चुकी बेरोजगारी , ठप्प पड़ गए विकास व आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आगामी दिनों में प्रदेश व्यापी बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है उक्त जानकारी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने साझा की। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह राज्य भर का सघन दौरा कर रहे हैं व दूसरे चरण में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में इन मुद्दों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे व तत्पश्चात राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। श्री धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कल सोमवार 16 नवंबर से चार दिवसीय गढ़वाल दौरे पर जा रहे हैं जिसमें 16 नवंबर को कोटद्वार दुगड्डा गुमखाल व सतपुली में कार्यक्रमों में भाग ले कर रात्रि विश्राम पौड़ी करेंगे , 17 नवंबर को पौड़ी में बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार व ठप्प पड़े विकास तथा किसानों के विरुद्ध बनाये गए काले कानून के खिलाफ विशाल धरने में प्रतिभाग करेंगे व दोपहर में श्रीनगर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात व सांय कॉल चार बजे रुद्रप्रयाग में व साढ़े छह बजे कर्णप्रयाग में कार्यकर्ता बैठक करेंगे व रात्रि विश्राम कर्णप्रयाग में करेंगे।  धस्माना ने बताया कि 18 नवंबर को कर्णप्रयाग से चलकर गोपेश्वर पहुंचेंगे जहां वे कार्यकर्ता बैठक में प्रतिभाग करेंगे व सांय काल बद्रीनाथ जी के लिए रवाना होंगे तथा वहीं रात्रि विश्राम कर 19 नवंबर को श्री बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर दोपहर वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
धस्माना ने कहा कि राज्य की जनता आज त्रिवेंद्र सरकार से त्रस्त है व इससे छुटकारा चाहती है इसलिए कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राज्य में बड़ा जनांदोलन खड़ा करने जा रही है।
सादर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments