Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनप्रमाणपत्र जांच में अनुपस्थित 204 अभ्यर्थी भर्ती से बाहर, यूकेएसएसएससी का फैसला

प्रमाणपत्र जांच में अनुपस्थित 204 अभ्यर्थी भर्ती से बाहर, यूकेएसएसएससी का फैसला

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रमाणपत्रों की जांच में अनुपस्थित रहने वाले 204 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। ये सभी अभ्यर्थी पूर्व में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर चुके थे।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों में समूह-ग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए 19 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

इसके बाद 28 मार्च को टाइपिंग टेस्ट के लिए मेरिट सूची जारी की गई, जिसके आधार पर 18 अगस्त से 5 सितंबर के बीच टाइपिंग परीक्षा कराई गई। इन सभी चरणों के बाद आयोग ने 27 नवंबर को अभिलेख सत्यापन के लिए 1141 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी।

आयोग द्वारा एक दिसंबर 2025 से एक जनवरी 2026 के बीच अभिलेख सत्यापन कराया गया। निर्धारित तिथियों पर अपरिहार्य कारणों से उपस्थित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों को एक जनवरी को अंतिम अवसर भी प्रदान किया गया था।

अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाए गए 1141 अभ्यर्थियों में से 937 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने अनुपस्थिति के आधार पर इन सभी 204 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments