Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफटी जींस बयान से विवादों में घिरे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह...

फटी जींस बयान से विवादों में घिरे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने मांगी माफी

देहरादून। फटी जींस वाले बयान पर चौतरफा विवादों से घिरे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनका ये बयान संस्कारों के परिपेक्ष्य में था। अगर किसी को फटी जींस पहननी ही है तो वह पहनें। उनके बयान से किसी का दिल दुखा है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में ये बात कही। 

गौरतलब है कि देहरादून में एक कार्यक्रम में दिया गया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान अब उनके लिए ही मुश्किल का सबब बनता गया। फटी जींस पर टिप्पणी से इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री लगातार ट्रोल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान को महिलाओं के पहनावों के प्रति संकीर्ण मानसिकता का द्योतक बताया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से मुद्दा तलाश रही कांग्रेस इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहती। हालांकि अब उन्होंने मामले पर माफी मांग ली है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments