Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफिर बदला मौसम, बुधवार को अधिकतर इलाकों में छाए बादल, पहाड़ों पर...

फिर बदला मौसम, बुधवार को अधिकतर इलाकों में छाए बादल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल  छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। जिससे फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। चारधाम सहित औली में बर्फबारी हो रही है। वहीं बुधवार को पर्यटन स्थल धनोल्टी में इस सीजन की छठवीं बर्फबारी हुई है।

मसूरी में भी बुधवार को हल्की बारिश हुई। यहां ठंड बढ़ गई है। औली में बर्फबारी हो रही है। ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। रामनगर और बागेश्वर में घना कोहरा छाया रहा। वहीं पिथौरागढ़, लोहाघाट और नैनीताल में बादल छाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments