Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत

फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून: मैदानी इलाकों के साथ ही अब पहाड़ी इलाकों में खिल रही धूप मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

चटख धूप खिलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

सरोवर नगरी में बढ़ने लगी तपिश, लोग हैरान
नैनीताल में तपिश बढ़ने से फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। जिस कारण दिन के समय लोगों के तन से गर्म कपड़े उतरने लगे हैं। मौसम का यह मिजाज आश्चर्य में डालने वाला है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक फरवरी में इस तरह का मौसम पहले कभी नहीं देखा गया। मौसम के तेवरों को देखते हुए अब यहां हिमपात की कोई उम्मीद नहीं रही।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लेना पड़ रहा हीटर व आग का सहारा
आजकल यहां सुबह व शाम की हल्की ठंड बनी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटर व आग का सहारा लेना पड़ रहा है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 37 फीसद दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments