Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबच्चों से मिलने आई महिला को ससुरालियों ने पीटा, हंगामा

बच्चों से मिलने आई महिला को ससुरालियों ने पीटा, हंगामा

ससुराल में बच्चों से मिलने आई महिला को ससुरालियों ने पीट दिया। महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने देवर समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड़ा गांव निवासी रामकुमार की शादी बीना से हुई थी। बीना ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि करीब 10 साल पहले वह पति और बच्चों से अलग रह रही है। आरोप है कि देवर ने उसके पति को कहा था कि यदि वह पत्नी के पास रहेगा तो उसे संपत्ति से अलग कर दिया जाएगा।

इसके चलते ही पति और बच्चे उसके देवर के साथ रह रहे थे। महिला ने बताया कि तीन दिसंबर 2021 को उसके पति की मौत हो गई। जब वह ससुराल गई तो उसे वहां से निकाल दिया। महिला ने बताया कि पांच दिसंबर को अपने बच्चों से मिलने ससुराल गई तो उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में देवर कृष्ण कुमार के अलावा कुणाल, गुलशन, अनमोल निवासी गइदरजुड़ा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments