Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबजट 2020ः किसानों को बड़ी सौगात, उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को...

बजट 2020ः किसानों को बड़ी सौगात, उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा

देहरादून। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। बजट में किसानों के लिए ‘किसान रेल योजना’ शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान जल्दी खराब होने वाली चीजों को सही समय पर मार्केट तक पहुंचा सकेंगे।

वहीं, नागर विमानन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गों पर कृषि उड़ान की शुरुआत करेगा। वहीं, साल 2020 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे उत्तराखंड के भी करीब दस लाख किसानों को फायदा होगा।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट उत्तराखंड के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। बजट में खेती-किसानी पर खास फोकस किया गया है। इससे किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा।

ये भी हुए फैसले

-15 लाख किसानों को ग्रिड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा।

-अगर बंजर जमीन है तो सोलर पावर जेनरेशन यूनिट लगा सकते हैं, उसे ग्रिड को बेच भी सकते हैं।

-11 करोड़ किसानों के लिए फसल बीमा योजना की शुरूआत होगी।

-पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।

-खेती, मछली पालन पर जोर, कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा उनके लिए उन्नति लाई जाएगी।

-पानी की कमी से संबंधित कमी देश भर में गंभीर विषय 100 जिले इससे प्रभावित। इनके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।

-महिलाओं के लिए धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।

-जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं जैसे कि दूछ मांस मछली के लिए रेल चलाई जाएगी।

-कृषि विमान सेवा नागर विमानन मंत्रालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर शुरू करेगा।

-इंटिग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, संचयित इलाकों में नैचुरल फार्मिंग, जैविक खेती के लिए पोर्टल सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments