Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदमाशों के हमले में जान गंवाने वाले भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश की...

बदमाशों के हमले में जान गंवाने वाले भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश की पत्नी ने आधी रात को दिया बेटी को जन्म

रुद्रपुर। बदमाशों के हमले में जान गंवाने वाले भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की पत्नी ने आधी रात को बेटी को जन्म दिया है। निजी अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार की सुबह भदईपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश धामी के घर के बाहर आई-10 कार में तीन-चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के काम की बात कहकर प्रकाश को घर से बाहर बुलाया। प्रकाश के दरवाजे के पास आते ही बदमाशों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख प्रकाश धामी अंदर की ओर भागने लगे।

इसी बीच उन्हें छह गोलियां लग गईं। इसके बाद वह लहुलूहान होकर गिर गए। आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी समेत अन्य परिजन के साथ ही आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर कार से फरार हो गए। इसके बाद शाम को रानीबाग में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गयी। इधर देर रात पार्षद की गर्भवती पत्नी आरती ने एक बेटी को जन्म दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

फायरिंग के आरोप में प्रकाश गया था जेल
पार्षद प्रकाश धामी ने डेढ़ साल पहले देवरिया किच्छा निवासी आरती से शादी की थी। शादी के कुछ समय पहले ही दोनों के परिवारों में दरार भी आ गई थी। प्रकाश का रुद्रपुर में किसी के साथ विवाद हो गया था।

फायरिंग के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। आरती के पिता ने तब बेटी की शादी करने को मना कर दिया था, लेकिन बाद में दोनों के परिजनों की सहमति से प्रकाश और आरती शादी के बंधन में बंध गए थे।

बंद मिले पार्षद के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे 

पार्षद प्रकाश धामी को अपनी जान का खतरा था। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपने घर के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन सोमवार को जब उन्हें गोली मारी गई तो दोनों सीसीटीवी कैमरे बंद थे। सीओ अमित कुमार ने बताया कि गोलीकांड की पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments