Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में बड़ी ठंड

बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में बड़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन काफी बढ़ गई है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार दो दिन से रुक-रुककर चल रहे हिमपात का सिलसिला थम गया है। चारों धाम के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इधर, दून समेत अन्य मैदानी इलाकों में धूप की आंख मिचौनी जारी है और दिन के समय भी कंपकंपी बढ़ गई है।

मंगलवार को मैदानी इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। चमोली जिले का जोशीमठ और कुमाऊं का अल्मोड़ा प्रदेश में सर्वाधिक ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ के साथ बारिश की भी संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments