Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनबदरीनाथ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार हुआ घायल, मेडिकल...

बदरीनाथ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार हुआ घायल, मेडिकल टीम पहुंचने तक हो गई मौत

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल में अज्ञात वाहन की टक्कर में गुलदार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग व मेडिकल टीम के पहुंचने तक गुलदार की मौत हो गई। मृत गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग चौकी, देवप्रयाग में लाया गया ।

मंगलवार सुबह करीब साढ़ दस बजे ग्राम पंचायत बछेली के तोली गांव के बिलाणु तोक स्थित राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे गुलदार को टक्कर मार दी। टक्कर से गुलदार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया। जिससे वह सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। पैर व कमर में गहरी चोट लगने से गुलदार उठ नहीं पाया। ग्राम प्रशासक बछेली गांव नरेंद्र चौहान ने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम कीर्तिनगर सहित वन विभाग व पुलिस को दी।

ग्राम प्रशासक नरेंद्र चौहान के अनुसार, गुलदार के गुर्राने व पंजा चलाने से किसी की हिम्मत घायल गुलदार के पास जाने की नही हो पाई। सूचना पर वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर यहां पहुंची लेकिन तब तक गुलदार की मौत हो चुकी थी। मृत गुलदार को देवप्रयाग स्थित वन चौकी में लाया गया। रेंजर एमएस रावत के अनुसार, मृत गुलदार का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस मामले की जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments