Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे सहित चमोली की 21 सड़कें बंद

बदरीनाथ हाईवे सहित चमोली की 21 सड़कें बंद

भारी बारिश से चमोली जिले की 21 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई।चमोली जनपद में देर रात से शुरू हुई भारी बारिश बृहस्पतिवार को तड़के थमी। बारिश से जनपद की 21 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे टैय्या पुल और लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में देर रात से ही बंद पड़ा हुआ है। यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हुई हैं।

बिरही-निजमुला सड़क के अवरुद्ध होने से निजमुला घाटी के गांवों में भी वाहनों की आवाजाही थम गई है। हालांकि मौसम अभी सामान्य है। पोखरी, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर क्षेत्र में भी सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments