Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबदलने वाला है मौसम का मिजाज ; 22 और 23 को पहाड़...

बदलने वाला है मौसम का मिजाज ; 22 और 23 को पहाड़ में होगी बारिश

उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में 22 और 23 को बारिश होने का अनुमान है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। इन दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धुंध भी छायी रह सकती है।

देहरादून : मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में 20 से 23 नवंबर तक कोहरे में बढ़ोतरी होगी और 20 और 21 को कई स्थानों पर बादल छाये रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में 22 और 23 को बारिश होने का अनुमान है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। इन दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धुंध भी छायी रह सकती है। पिछले दिनों भी नॉर्थ वेस्ट विंड के कमजोर होने और हवा में नमी बढ़ने से प्रदेश में दो दिन तक धुंध छायी रही थी।

और बढ़ेगी ठंड
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अभी ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। 22-23 और 27 को बारिश-बर्फबारी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

इससे मैदान और पहाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। बारिश के बाद इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments