Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनबर्ड फ्लू का असर: दून में अंडों का कारोबार आधा रह गया,...

बर्ड फ्लू का असर: दून में अंडों का कारोबार आधा रह गया, लेकिन दाम स्थिर

देहरादून — उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक ने दून समेत आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर देहरादून के अंडों और चिकन के कारोबार पर पड़ा है। लोगों ने एहतियातन अंडे और चिकन खरीदना कम कर दिया है, जिससे कारोबार लगभग आधा रह गया है।

जानकारी के अनुसार, जहां पहले देहरादून में प्रतिदिन 8 से 10 हजार अंडों की ट्रे मंगाई जाती थी, वहीं अब यह संख्या घटकर महज 4 से 5 हजार ट्रे रह गई है। अंडों के व्यापारी ने बताया कि मांग में भारी गिरावट आई है, लेकिन सप्लाई में भी कटौती के चलते दाम स्थिर बने हुए हैं।

हालांकि शहर के बाजारों में अंडों की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सतर्क हो गए हैं और पोल्ट्री उत्पादों के प्रति झिझक बढ़ गई है। चूंकि देहरादून में अंडों और चिकन की आपूर्ति बाहरी राज्यों से होती है, इसलिए बर्ड फ्लू की खबरों का असर यहां तेजी से दिख रहा है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आम जनता से अपील की जा रही है कि अफवाहों से बचें और केवल प्रमाणित स्रोतों से ही मांस व अंडों की खरीदारी करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments