Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना, ठंड बढ़ी

बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना, ठंड बढ़ी

बर्फ से ढकी बदरीनाथ धाम की चोटियां

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ गई है। चारधाम की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। गुरुवार को मौसम के अचानक करवट बदलने के बाद आज सुबह राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रही। 

राजधानी देहरादून में मौसम साफ है। चमोली जिले में भी मौसम सामान्य है और यहां धूप खिली है। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम के सौंदर्य में निखार आ गया है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ है। घनसाली क्षेत्र में बादल छाए हैं। केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक धूप खिली हुई है। श्रीनगर में हल्की धूप खिली है।
 

मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट बदल

राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह से हल्का कोहरा और बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक रही। देर शाम बारिश शुरू हुई तो पारा गिर गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड जोर पकडे़गी।

दूसरी ओर चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज से सावधान रहने की जरूरत है। दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने बताया कि इस मौसम में एहतियात बरतें। सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने के साथ ही बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल न चलाएं। वरना ठंड लग सकती है। सिरदर्द भी हो सकता है। ठंड से पेट दर्द से भी जूझना पड़ सकता है। बुजुर्गों और बच्चों की खास देखभाल की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments