Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबस दुर्घटना: सीएम शिवराज सिंह ने की रक्षा मंत्रालय से बात, मृतकों...

बस दुर्घटना: सीएम शिवराज सिंह ने की रक्षा मंत्रालय से बात, मृतकों के शवों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

सीएम शिवराज सिंह ने उत्तराखंड सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से घटना के तुरन्त बाद बात हुई थी और उन्होंने तत्काल सुरक्षा और बचाव का कार्य शुरू कर दिए थे। मैं भी रात को बारह बजे देहरादून पहुंच गया था।

सीएम धामी के सामने लोगों ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटनास्थल पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष नारजगी व्यक्त की और कहा कि जहां घटना हुई वहां सड़क बहुत संकरी है। इसका चौड़ीकरण किया जाए।
दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंचेगा हवाई जहाज
सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से हवाई जहाज मांगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments