Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधबाथरूम में नहा रही किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बाथरूम में नहा रही किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत पहाड़ी गली क्षेत्र में घर के बाथरूम में नहा रही एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने मजदूरी करने वाले आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली में महिला की ओर से दी तहरीर में आरोपित सुनील पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा कि रात में उनकी नाबालिग पुत्री अपने बाथरूम में नहा रही थी। तभी उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाला सुनील सिंह बाथरूम में घुस गया। आरोप है कि उसने अंदर कुंडी बंद कर दी और पुत्री के साथ दुष्कर्म कर भाग गया।

महिला की शिकायत पर चैकी बाजार पर तत्काल दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक हिमानी चैधरी को सुपुर्द की गई। मामला संगीन होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल राजीव रौथाण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश में दबिश दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित को मंडी चैक से गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से पष्टा पोस्ट बांगरो नागथात थाना कालसी के निवासी है। पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपित कक्षा आठ तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। कोतवाल के अनुसार किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments