Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश के बीच बड़ी संख्या में पहाड़ों की रानी की सैर पर...

बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे सैलानी

उत्तराखंड में बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। पल-पल बदलते मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं। शहर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, इससे विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम लग गया। मालरोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। इससे सैलानियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पुलिस को भी जाम खोलने में मशक्कत करनी पड़ी।

शहर के लाइब्रेरी चौक, भगत सिंह चौक, मालरोड, कैंपटी रोड, लंढौर रोड, लालटिब्बा रोड, मैसानिक बस स्टैंड सहित सभी चौक-चौराहों पर कई बार जाम की स्थिति बनी। मालरोड की हालत भी दिनभर खराब बनी रही।

मसूरी में सुबह से ही पर्यटकों के वाहन रेंगते नजर आए। शहर में चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों का जाम खुलवाने में पसीना निकल गया। वहीं, शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने कहा कि शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह बारिश के साथ घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बारिश से स्थानीय लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।शहर में कभी धूप, कभी बारिश तो कभी कोहरा छा जा रहा है। सैलानी पल-पल बदलते मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही मालरोड पर भुट्टे का भी आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को सैलानी हल्की बारिश में खूब मस्ती करते नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments