Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबाल कटवाने गए पंडित की नाई ने काट दी चोटी, दर्ज हुआ...

बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने काट दी चोटी, दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून के एक सैलून में बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी काट दी। पंडित को घर जाने के बाद पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। उन्होंने नाई के पास पहुंचे और इसका विरोध शुरू कर दिया। नाई ने माफी भी मांगी, वे नहीं माने। पंडित ने नेहरू कॉलोनी थाने में नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि नवादा में भावेश जेंट्स पार्लर के नाम से सैलून है। पंडित शिवानंद कोटनाला निवासी नवादा चौक रविवार को उसके यहां बाल कटवाने गए। बाल काटने के बाद नाई भावेश ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। इसके बाद पंडित शिवानंद अपने घर चले गए। कुछ घंटों बाद जब वे नहाने गए तो पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। इसके बाद उन्होंने नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments