Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आतिशबाजी कर...

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

ऋषिकेश। बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार बनने पर खुशी जताई। वहीं, डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं द्वारा थानों चौराहा भानियावाला में मिठाई बांटी।

दून तिराहा में नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं के साथ पार्षद और कार्यकर्त्‍ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस मौके पर पार्षद विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, कमला गुनसोला, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, विनोद शर्मा, राजेंद्र सेठी, पंकज शर्मा, वेद प्रकाश धीगड़ा आदि मौजूद रहे।

डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं ने मनाया जश्‍न 

बिहार मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं द्वारा थानों चौराहा भानियावाला में मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच एक दूसरे को बधाई दी। वहीं मिठाई बांटकर से जीत का जश्न भी मनाया। 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments