Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबुद्धिस्ट कमेटी जरूरतमंदों को बांटेगी राशन व मेडिकल किट

बुद्धिस्ट कमेटी जरूरतमंदों को बांटेगी राशन व मेडिकल किट

देहरादून। दून बुद्धिस्ट कमेटी की उपाध्यक्ष श्रृंग लुडिंग ने बताया कि बौद्ध कैलेंडर के मुताबिक 12 मई से 10 जून तक भगवान बुद्ध का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस पूरे महीने को दान पुण्य के लिए महत्व माना गया है। बुद्धा मंदिर और अन्य जगहों पर भव्य कार्यक्रम होते थे, लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस बार घरों में ही दीये जलाकर भगवान की पूजा और कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना होगी। इस दिन विभिन्न जगहों पर राशन, मेडिकल किट, पानी की बोतल आदि जरूरतमंदों में वितरित की जाएगी। भारतीय बौद्ध संघ के मीडिया प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि जरूरतमंदों को मदद करने का कार्यक्रम जारी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments