Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबुधवार को 25 नए संक्रमित मिले, बढ़कर 180 हुई सक्रिय मरीजों की...

बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले, बढ़कर 180 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच जिलों में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 165 सक्रिय मरीज थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 9057 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में सबसे ज्यादा 19, अल्मोड़ और चमोली में एक-एक, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दो-दो संक्रमित मिले हैं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments