Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबेरोजगारों को बड़ी राहत , उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी...

बेरोजगारों को बड़ी राहत , उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की इन पदों के लिए विज्ञप्ति

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के अंतर्गत सहायक लेखाकार के 469, सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के 01, लेखाकार के 09, कैशियर कम सहायक लेखाकार के 01, लेखा परीक्षक के 57 एवं कार्यालय सहायक तृतीय(लेखा) के 04 अर्थात कुल रिक्त 541 तथा सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के अंतर्गत रक्षक के रिक्त 33 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आंमत्रित किये जा रहे है।आयोग की ओर से यह पूर्व में स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी आवेदन पत्र को भरने के पूर्व अभ्यर्थियों को अपना ओ0टी0आर0 (वन टाइम रजिस्ट्रेशन ) भरना अनिवार्य है इसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेगें। ओ0टी0आर0 भरे जाने के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सुगमता होगी अतः जिन अभ्यर्थियों ने OTR नहीं भरा है वे पहले कृपया OTR Profile तैयार करें व उसे त्रुटिरहित भरने के बाद ही आवेदन पत्र भरें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments