Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डब्रह्मपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी बच्ची

ब्रह्मपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी बच्ची

देहरादून। ब्रह्मपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्ची झुलस गई। बच्ची का परिवार यहां किराये पर रहकर मजदूरी करता है। बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार ने बताया कि मूलरूप से शहजहांपुर निवासी परिवार ब्रह्मपुरी में किराये पर रहता है। यहां उनकी सात साल की बेटी मोहिनी सुबह उठी और छत पर चली गई। छत के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक वह हाईटेंशन लाइन के करेंट की चपेट आ गई। तेज झटका लगने की आवाज आई तो बच्ची के परिजन छत पर पहुंचे। वहां वह बेहोश थी। उसे 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले वसंत विहार क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का करेंट लगने से दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments