Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डब्लैक फंगस से प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 244, 27 संक्रमित...

ब्लैक फंगस से प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 244, 27 संक्रमित मरीजों की मौत

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमायसिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को देहरादून जिले में सात नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि सात मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल मरीजों की संख्या 222 और 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि नैनीताल जिले में 20 मरीज और तीन की मौत हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज और एक की मौत हुई है।ब्लैक फंगस के सबसे अधिक 147 मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। जबकि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 26, दून मेडिकल कॉलेज में 12, सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के चार और मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो संदिग्ध हैं और दो में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। सितारंगज निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, काशीपुर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, खटीमा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर रामपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा को भर्ती कराया गया है। बताया कि दो की ब्लैक फंगस की रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि दो का इंतजार है। ब्लैक फंगस के दो मरीजों की बृहस्पतिवार को सर्जरी की जाएगी।

जिले में बुधवार को नैनीताल जिले में कोविड के 119 नए केस आए। जबकि 632 की रिपोर्ट का इंतजार है। एसटीएच मे एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कोविड के 129 मरीज भर्ती हैं। नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 302 ऑक्सीजन बेड और 12 आईसीयू बेड खाली हैं। कोविड के 18 मरीजों की हालत अतिगंभीर है और 35 गंभीर हैं। कोविड से दो मरीजों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments