Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभर्ती को लेकर भारी मारामारी का आलम , 316 पदों के सापेक्ष...

भर्ती को लेकर भारी मारामारी का आलम , 316 पदों के सापेक्ष 80 हजार युवाओं ने आवेदन किया

उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती को लेकर भारी मारामारी का आलम देखने को मिल रहा है। 316 पदों के सापेक्ष 80 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। अब आयोग नौ दिनों में इतने उम्मीदवारों की परीक्षा कराएगा।

दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2019 में वन दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। कोविड की वजह से इसकी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। अब आयोग ने परीक्षा की तैयारी दोबारा शुरू कर दी है।आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि यह परीक्षा 316 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है, जिसमें 80 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की परीक्षा कराने के लिए आयोग ने सभी 13 जिलों में ऑनलाइन परीक्षा के केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 16 जुलाई से 25 जुलाई के बीच दो पालियों में परीक्षा होगी।अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चल रही भर्ती परीक्षाओं में खूब चुस्ती देखने को मिल रही है। अब सबसे पुरानी भर्ती प्रक्रिया केवल फॉरेस्ट गार्ड की ही रह गई है, जिसमें परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। जबकि वन दरोगा की भर्ती प्रक्रिया 2019 से शुरू हुई थी। इसके अलावा जितने भी परीक्षाएं हैं, वह 2020 या 2021 की हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments