Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के पूर्व दर्जाधारी के बगावती तेवर, कैंट सीट पर सविता कपूर...

भाजपा के पूर्व दर्जाधारी के बगावती तेवर, कैंट सीट पर सविता कपूर को टिकट देने से नाराज

देहरादून के कैंट क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और रेशम फैडरेशन के पूर्व पदाधिकारी दिनेश रावत ने सविता कपूर को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पहले आठ बार एक परिवार को टिकट दिया गया। अब फिर उसी परिवार को टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए। वह पिछले 15 से ज्यादा सालों से कैंट क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं। पार्टी को उनके संघर्ष और मेहनत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए।

रावत ने कहा कि ये पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का अधिकार है। हम केवल पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रख रहे हैं। अगर पार्टी ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments