Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा प्रदेश महामंत्री खजान दास को कोरेंटाइन न किए जाने को लेकर...

भाजपा प्रदेश महामंत्री खजान दास को कोरेंटाइन न किए जाने को लेकर उठे सवाल

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास को कोरेंटाइन न किए जाने को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को दून अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में जाने के कारण घर में रहने का आदेश प्रशासन की ओर से दिया गया था। उसी दिन खजान दास भी दून अस्पताल पहुंचे थे।
कहा जा रहा है कि दून अस्पताल में कोरोना संक्रमण के लक्षणों को देखते हुए निगरानी में रह रहे दो युवाओं से भी खजान दास ने बात की थी। खजान दास इस दिन बिना मास्क लगाए दिखाई दिए थे।

इसी बात को लेकर कांग्रेस ने भी खासा एतराज जताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण से भाजपा के पदाधिकारी अछूते नहीं है। सत्ताधारी दल के नेताओं को इस बात को समझना चाहिए कि वे खुद को ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन को खजान दास को भी कोरेंटाइन करना चाहिए।

‘संदिग्ध रोगियों से भी मिले’
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को तो प्रदेश सरकार ने आइसोलेशन वार्ड में घुसने के कारण घर में ही रहने को कहा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास भी दून अस्पताल में बिना मास्क लगाए घूम रहे थे और वे संदिग्ध रोगियों से भी मिले। आखिर उन्हें क्यों कोरेंटाइन नहीं किया जा रहा है। कम से कम भाजपा प्रदेश महामंत्री को खुद को ही धस्माना की तरह स्वेच्छा से घर तक सीमित कर लेना चाहिए था।
– जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

न मैं संदिग्ध मरीजों से मिला और न ही मैं आइसोलेशन वार्ड में गया। मैं सामान्य रोगियों से ही मिला था।
– खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments