Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा महामंत्री विजयवर्गीय आज से 4 दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर, कई बैठकों...

भाजपा महामंत्री विजयवर्गीय आज से 4 दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर, कई बैठकों में होंगे शामिल

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकों में शामिल होंगे।

बूथ स्तर व मंडल स्तर की बैठक में शामिल होंगे
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विजय वर्गीय का प्रवास शुक्रवार को हल्द्वानी से शुरू होगा। शनिवार को विजय वर्गीय बूथ स्तर व मंडल स्तर की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर में वह प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रात्रि प्रवास के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे। अगले दिन 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय महामंत्री देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा कर पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विजयवर्गीय रात्रि में एक पार्टी कार्यकर्त्ता के घर भोजन करेंगे। अपने प्रवास के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, सहकारी समिति व अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे । इसी दिन सांसदों से मुलाकात के बाद वह रात्रि में दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments