Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभानियावाला तिराहे पर दुर्घटना का सबब बनी अधूरी पुलिया को लेकर युकां...

भानियावाला तिराहे पर दुर्घटना का सबब बनी अधूरी पुलिया को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन व युवा कांग्रेस ने भानियावाला तिराहे पर अधूरी बनी पुलिया को दुरुस्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पूर्व पुलिया बनाने का काम शुरू किया था मगर अधूरी पुलिया बनाने के बाद विभाग ने काम बंद कर दिया। अधूरी बनी पुलिया से निकले सरिये दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

शनिवार को संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भानियावाला तिराहे पर कुछ समय पूर्व यह काम शुरू किया गया था जिसको अधूरा छोड़ दिया गया। क्षेत्र के व्यापारी इस अधूरी बनी पुलिया से बहुत परेशान है। सुबह से शाम तक उनकी दुकानों में धूल उड़ती रहती है, जिससे व्यापारियों की दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। वही इस अधूरी बनी पुलिया में भरे गंदे पानी में मच्छर पल रहे है जो कि डेंगू जैसी बीमारी फैला सकते है ।

डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि यह तिराहा एक व्यस्त तिराहा है। दिनभर इस तिराहे से बड़े अधिकारी व जनप्रतिनिधि गुजरते है, लेकिन किसी की भी नजर इस टूटी पुलिया पर नहीं पड़ती है। कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या से निदान न मिला तो कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ता व व्यापारी, विभाग के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ।

इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष युवा कांग्रेस राहुल सैनी, प्रदेश महासचिव युकां मनीष यादव, ब्लाक अध्यक्ष डोईवाला स्वतंत्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष नत्थनपुर मंजीत रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत करतार सिंह, डोईवाला नगरपालिका सभासद बलविंदर सिंह व गौरव मल्होत्रा, संगीता तोमर, शालिनी नेगी, आशिक अली, मनोज पाल, तेजपाल सिंह, शुभम काम्बोज, आरिफ अली रजा, साहिल, आदिल, रोहितदीप, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments