Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची देहरादून, पार्टी नेताओं से...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची देहरादून, पार्टी नेताओं से कर सकती हैं मुलाकात

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंच गई हैं। वे आइएसबीटी से जीएमएस रोड, बल्लूपुर, गढ़ीकैंट, हाथीबड़कला होते हुए गुनियाल गांव स्थित अंतारा ओल्ड एज होम के  विला पहुंची। यहां प्रियंका रात्रि विश्राम करेंगी। बता दें कि शनिवार सुबह वह मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के लिए रवाना होंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए रूट व्यवस्था के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी  पार्टी नेताओं से मुलाकात भी कर सकती हैं।

प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा : प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा है। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नहीं मिली है। ऐसे में पार्टी स्तर पर उनके स्वागत कार्यक्रम तय नहीं हैं। वैसे भी निजी दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी से मिलने की भीड़ लगाना उचित भी नहीं है। आगे क्या कार्यक्रम तह होता है इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

प्रियंका गांधी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। देहरादून से उनका नाता रहा है। उनके बेटे रेहान ने देहरादून के प्रसिद्ध स्‍कूल द दून स्कूल से पढ़ाई की है। इस दौरान वह अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून आती रही हैं। 

एक नजर

  • जन्म : 12 जनवरी 1972
  • जन्म स्थान : नई दिल्ली 
  • पिता : राजीव गांधी
  • माता : सोनिया गांधी
  • पति : रॉबर्ट वाड्रा
  • बच्चे : रेहान और मिराया
  • शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए
  • राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments