Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनभारतीय सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने केदारनाथ में की सुरक्षित लैंडिंग

भारतीय सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने केदारनाथ में की सुरक्षित लैंडिंग

देहरादून। वायु सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने शनिवार सुबह केदारनाथ में हेलीपैड में सुरक्षित लैंडिंग की। बता दें कि बीते दिनों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने केदारनाथ में हेलीपैड तैयार कर लिया था। इससे वहां पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने को भारी मशीनें पहुंचाई जानी हैं। वायु सेना की टीम ने इस हेलीपैड का निरीक्षण किया था। केदारनाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य अक्टूबर से प्रस्तावित हैं। इसके लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं।

पिछले दिनों मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और डीडीएमए को दस दिन के भीतर हेलीपैड तैयार करने के निर्देश दिए थे। वर्ष 2015 में एमआइ-26 हेलीकॉप्टर उतारने के लिए बने हेलीपैड का विस्तार कर यह हेलीपैड तैयार किया गया है। इसके लिए हेलीपैड के एक हिस्से से गढ़वाल मंडल विकास निगम के 45 कॉटेज हटाए गए। हेलीपैड के लिए 50 मीटर चैड़ा व सौ मीटर लंबा प्लेटफार्म तैयार किया गया है। आज शनिवार को वायु सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने केदारनाथ में निर्मित हेलीपैड में सुरक्षित लैंडिंक की।

हेलीकॉप्टर चिनूक एक नजर

  • चिनूक हेलीकॉप्‍टर 11 टन तक भारी सामान ले जाने में सक्षम
  • ऊंचे और दुर्गम इलाकों तक भारी सामान पहुंचाने में है सक्षम
  • हर मौसम और दिन रात में उड़ान भरने में सक्षम
  • चिनूक हेलीकॉप्‍टर में लगे हैं दो रोटर इंजन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments