Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारत दर्शन पर जा रहे देवप्रयाग के छात्रों को सीएम ने दिए...

भारत दर्शन पर जा रहे देवप्रयाग के छात्रों को सीएम ने दिए तोहफे

देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा टॉपर 74 छात्र इस साल भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत यूपी का भ्रमण करेंगे। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में आज मेधावियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने छात्रों को बैग और उपहार भी दिए। इस आयोजन के लिए स्थानीय विधायक की पीठ थपथपाते हुए सीएम ने कहा कि इसे सरकारी स्तर पर लाया जाएगा। छात्रों के एयरपोर्ट देखने की इच्छा जाहिर करने पर सीएम ने अधिकारियों को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विधायक कंडारी ने बताया कि आज विधानसभा का भ्रमण करने के बाद शाम को सभी मेधावी छात्र यूपी रवाना होंगे। वहां शैक्षिक भ्रमण के तहत प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, शैक्षिक और औद्योगिक संस्थानों में जाएंगे। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments