Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्रिमंडल की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आज बृहस्पतिवार को सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी बैठक में शिरकत कर सकते हैं।

बैठक में रोजगार व स्वरोजगार योजना से जुड़े प्रस्तावों पर फैसले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को लेकर कुछ नए प्रस्ताव आ सकते हैं। हाल ही में सरकार ने कैंपा और मनरेगा से हजारों लोगों को रोजगार देने का फैसला लिया है।

इनसे जुड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा अनलॉक चार में उद्योगों को कुछ और राहत देने के उद्देश्य से उद्योग नीति में संशोधन का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। कोविड को लेकर एक दिन की वेतन कटौती का विरोध कर रहे डाक्टरों की मांग के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है।

हालांकि चर्चा पीजी डाक्टरों का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव की भी है, लेकिन विभागीय सूत्र इस प्रस्ताव के कैबिनेट में आने की संभावना से इनकार कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोनाकाल में पेश आ रहीं नई चुनौतियों के संबंध में कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments