Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री हरक का वीडियो वायरल, भाजपा ने किया नजरअंदाज,सरकारों पर खड़े किए...

मंत्री हरक का वीडियो वायरल, भाजपा ने किया नजरअंदाज,सरकारों पर खड़े किए सवाल

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आए दिन अपने कुछ ना कुछ बयानों के चलते चर्चाओं में आ ही जाते हैं,कभी भावुक होकर तो कभी गुस्से में।इस बार उनके एक बयान ने फिर से राजनेतिक चर्चा को जन्म दे दिया है इस बार उन्होंने सत्ताधारी नेताओ को ही बेवकूफ बता दिया है।
ऐसा ही एक और बयान उनका सामने आया है। हरक सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तराखंड के शहीद और आंदोलनकारी आंसू बहा रहे हैं वह कह रहे हैं कि उत्तराखंड को नालायको और बेवकूफो के हाथ सौप दिया है । अब मंत्री जी का ये बयान प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है माना जा रहा है कि जिस तरह से कांग्रेस से भाजपा में आये लोगों को सम्मान नही मिल रहा है उससे हरक सिहं अभी भी नाराज चल रहे हैं और उनके इस बयान को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

अभी हाल ही में पार्टी में अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके कैबिनेट मंत्री हरक सिहं एक बार फिर एक बयान के बाद चर्चाओं में आ गए हैं।हाल ही हरक सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में आये लोगों को सम्मान न मिलने पर नाराजगी खुले आम जाहिर की थी और अमित शाह से भी मिलकर अपनी बात कही थी।इस बार हरक सिंह फिर चर्चा में है ।हरक सिहं ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि “उत्तराखंड आंदोलनकारियों के सपने पूरे नही हुए जब वो देखते होंगे तो सोचते होंगे कि किन नालायकों के हाथ मे सत्ता सौंप दी है”

हरक सिंह का ये बयान पूर्व की सरकारों से लेकर वर्तमान में अपनी ही सरकार पर सवालिया निशान लगा दिया।

हरक सिहं के बयान के बाद सरकार से लेकर भाजपा संगठन असहज महसूस कर रहा है और इस पर कुछ भी बोलने से बच रहा है,प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी तो इस बयान को लेकर जानकारी से ही नकार रहे हैं उनसे जब इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होने साफ कहा कि हरक सिंह ने ये बयान किस परिपेक्ष्य में दिया है उनको इसकी जानकारी ही नही है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने हरक सिंह के बयान को लेकर कहा कि वह हमारे एक लाडले मंत्री है उनके बयान को सीरियस नही लेना चाहिए हर घर मे एक एक बच्चा होता है और उसको अपनी बात कहने का ऐसा तरीका होता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments