Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमजदूर दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मजदूरों का सम्मान ,...

मजदूर दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मजदूरों का सम्मान , दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए : प्रीतम सिंह

मजदूर दिवस के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मजदूरों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूरों लो भोजन सामग्री व फल बांटे।प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान हमेशा श्रम कानून के अंतर्गत सभी को समान अधिकार दिया गया, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनके हितों व जरूरतों की रक्षा का दायित्व निभाया गया।प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि अभी दूसरे प्रदेश में रहने वालों ने आना शुरू हो गया है। अतः जन स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु क्वारन्टीन सेंटर्स व उपचार केन्द्रों के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। साथ ही प्रदेश लौट रहे मजदूरों की आजीविका व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रभावी कदम उठाने के साथ राहत पैकेज उपलब्ध कराना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments