Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमनोज सरकार को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा, पैरा ओलिंपिक में जीता...

मनोज सरकार को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा, पैरा ओलिंपिक में जीता कांस्य पदक

देहरादून।  पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मनोज ने टोक्यो में चल रहे पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया, जिसके बाद ग्राफिक एरा ने एलान किया।

भारतीय महिला हाकी टीम के टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देने के बाद ये दूसरा मौका है, जब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टोक्यो में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान राशि देने का निर्णय किया है। बैडमिंटन में यूके के खिलाड़ी डेनियल बेथल बेथल को बुरी तरह हराने के बाद रुद्रपुर तराई (उत्तराखंड) के मनोज सरकार ने कांस्य पदक मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से हराकर कांस्य पदक जीता।

अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार पहले से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वह ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मोटिवेशनल स्पीकर पैनलिस्ट हैं। टोक्यो जाने से पहले मनोज सरकार ने 24 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉन्लेमनव में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान किया था। मनोज छात्रों से यह वायदा करके रवाना हुए थे कि पैरालिम्पिक में मैडल जीत कर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी आएंगे। मनोज सरकार को पैरालिम्पिक में कांस्य पदक मिलने की सूचना मिलते ही ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया और मनोज सरकार ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। हम सबको इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक और पैरालिंपिक में उत्तराखंड के युवाओं का एतिहासिक प्रदर्शन इसका गवाह है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को खेलों का अच्छा प्रशिक्षण देकर उत्तराखंड को सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments