Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। घरेलू गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को गांधी रोड स्थित तहसील चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान पार्षद नीनू सहगल, उर्मिला थापा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments