Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमां ग्ांगा के महत्व को समझने में राजा रानी ने दिखाई रूचि

मां ग्ांगा के महत्व को समझने में राजा रानी ने दिखाई रूचि

देहरादून। संवाददाता। स्वीडन के महामहिम राजा कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया रिनेट पांच दिन की भारत यात्रा के बीच में आज ऋषिकेश पहुंचे। लाव लश्कर के साथ आज सुबह लगभग 11 बजे राम झूला से पैदल चलकर स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा घाट पर पहुंचे। घाट पर पहुंच कर दोनों ने पूजा अर्चना भी की। दोनों राजा और रानी ने कुर्सी में बैठ कर गंगा का क्या हमारे जीवन मे महत्व है, समझा, जाना। उन्हें बताया गया पूजा क्या होती है, इस दारैरान उनसे अभिषेक भी करवाया गया।

नागपुर से आई दया ब्याग्रह ने उन्हें समझाया, कि पूजा का क्या महत्व होता है हमारी जिंदगी में। इस दौरान हरिद्वार से आई हुई स्कूल की छात्रा रिधिमा पांडेय से भी राजा रानी ने खास मुलाकात की। रिधिमा को पर्यावरण के मामले में याचिकाकर्ता के रूप में जानते हैं सभी।ि रधिमा ने समझाया गंगा, पर्यावरण और यहां सरकार कैसे काम कर रही हैं। सभी विषयों के बारे में राजा और रानी को बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments