Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती के लिए 13 तक आवेदन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने...

मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती के लिए 13 तक आवेदन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई तिथि

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक, मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून थी।

पीडब्ल्यूडी की ओर से देरी से आए भर्ती प्रस्ताव व दिव्यांगजन पदों के चिह्नीकरण से संबंधित शासन के आदेश के चलते आवेदन की तिथि अब 13 जुलाई कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया, वह वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वन दरोगा शारीरिक मापजोख परीक्षा स्थगित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों से वन दरोगा की 27 जून से होने वाली शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित की गई है। जल्द ही नई जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments