Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमायके नहीं भेजा तो गुस्से में महिला ने लगा दी फांसी, जानिए...

मायके नहीं भेजा तो गुस्से में महिला ने लगा दी फांसी, जानिए क्‍या है पूरा मामला

देहरादून। देहरादून जनपद के रायपुर में एक महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है। मृतक के स्वजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली।

मृतिक महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments