Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने आवासहीन परिवारों को बांटी राशन किट, मोबाइल टीकाकरण अभियान...

मुख्यमंत्री धामी ने आवासहीन परिवारों को बांटी राशन किट, मोबाइल टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नालापानी चौक पर आवासहीन परिवारों को अक्षयपात्र संस्था के सहयोग से राशन किट का वितरण किया। इसी के साथ अस्थाई प्रवास वाले घुमंतु समुदाय के लाभार्थियों के मोबाइल टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। ऐसे में हर वर्ग, समुदाय का टीकाकरण किया जाएगा। आवासहीन, मलिन बस्तियों में रहने वाले हर व्यक्ति का भी टीकाकरण होगा। साथ ही उन्हें सरकारी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा मनोज उप्रेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा सुधीर पांडेय, रायपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा आनंद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments