Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने आदेशों की अवहेलना पर लो.नि.वि के अधिशासी अभियन्ता को किया...

मुख्यमंत्री ने आदेशों की अवहेलना पर लो.नि.वि के अधिशासी अभियन्ता को किया निलम्बित

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लो.नि.वि के अधिशासी अभियन्ता अनुपम सक्सैना को आदेशों की अवहेलना का दोषी पाये जाने पर निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं।  सक्सैना को प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि पौड़ी से विश्व बैंक खण्ड लो.नि.वि अस्कोट में तैनात किया था जिसका अनुपालन उनके द्वारा नहीं किया गया तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराये कार्यालय से गैर हाजिर हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख अभियन्ता लो.नि.वि. की संस्तुति के आधार पर  सक्सैना की स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति शासकीय आदेशों का अनुपालन न करने बिना अवकाश गैर हाजिर रहने तथा अच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments