Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में लॉकडाउन का सख्ती से पालन...

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

प्रशासन का सहयोग न करे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। होम क्वारेंटाईन रखे गए लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री शासन के उच्चाधिकारियों से कोविड – 19 के सम्बन्ध में चर्चा की तथा प्रदेश में कोरोना संक्रमण की अध्यतन जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाने के निर्देश दिए, कहां कि लॉक डाउन का पालन न करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए निर्देश दिए कि जो भी प्रशासन का सहयोग न करे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। होम क्वारेंटाईन रखे गए लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में यथासंभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता की जाए।

सचिव स्वास्थ्य श्री नितेश झा ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति पर लगातार काम चल रहा है। आवश्यक दवाओं का अपेक्षित स्टॉक राज्य सरकार के पास है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, पुलिस महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी एवं सचिव आपदा श्री अमित नेगी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments