Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का सफलतापूर्वक एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता को सुदृढ़ करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments