Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक और अभूतपूर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक और अभूतपूर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को नई गति व दिशा प्रदान करेगा। बजट में हर तबके के साथ ही किसानों, युवाओं व महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

मंगलवार को पेश केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सागरमाला व भारतमाला के बाद अब पर्वतमाला के जरिये पहाड़ों पर अच्छी सड़कों के निर्माण की बात कही गई है। डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने व कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र से देश को लाभान्वित करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। फाइव-जी सेवा से सभी गांव संचार क्रांति का लाभ लेंगे। ड्रोन तकनीक के जरिये व्यवसाय और सुरक्षा को मजबूत करने का विजन बजट में साफ नजर आ रहा है।

ग्रीन बांड, डिजिटल करेंसी, जैविक खेती, डिजिटल यूनिवर्सिटी, 16 लाख युवाओं के लिए रोजगार सृजन व पीएम गति शक्ति के जरिये रेलवे के आधुनिकीकरण की व्यवस्था के लिए किए गए प्रविधान इस बात को दर्शा रहे हैं कि बजट हर वर्ग व हर समुदाय के हितों को सुनिश्चित करने वाला है। ग्रीन बांड के जरिये निवेश और पर्यावरण को साथ लेकर चलने का लक्ष्य इस बजट की विशेषता है। उत्तराखंड जैसा पर्वतीय राज्य पर्वतमाला योजना से बड़े स्तर पर लाभ प्राप्त करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments