Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में बनाया जाएगा भव्य सैन्यधाम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में बनाया जाएगा भव्य सैन्यधाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भव्य सैन्यधाम बनाया जाएगा। इसमें सभी शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लायी जाएगी। इसका स्वरूप भव्य होगा। हमारे सैनिकों का शौर्य एवं पराक्रम की गाथा का यह जीता जागता उदाहरण होगा। सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की अगली बैठक जल्द आयोजित की जागी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद सम्मान यात्रा के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाए। शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीदों के आश्रितों को सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, चंद्रा पंत, प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एल. फैनई, सचिव वी षणमुगम एवं संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम ने श्री महंत देवेंद्र दास महाराज से की भेंट

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री महंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल राज्य सरकार का सहयोगी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा (काऊ), खजान दास भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments